ग़रीब कन्याओं का सामूहिक विवाह व कन्यादान कार्यक्रम :


पुष्कर महादेव ट्रस्ट सामाजिक सेवा की भावना के साथ निरंतर जनहित के कार्यों में सक्रिय रहता है। इसी कड़ी में ट्रस्ट द्वारा "ग़रीब कन्याओं का सामूहिक विवाह कार्यक्रम" का आयोजन एक सराहनीय पहल के रूप में किया जाएगा। यह कार्यक्रम विशेष रूप से उन निर्धन और वंचित वर्ग की कन्याओं के लिए आयोजित किया जाएगा, जिनके माता-पिता नहीं है या परिवार आर्थिक अभाव के कारण उनके विवाह का बोझ वहन करने में असमर्थ होते हैं।

ट्रस्ट न केवल विवाह का संपूर्ण आयोजन करेगा, बल्कि वधु-वर को आवश्यक गृहस्थ जीवन की सामग्री जैसे बिस्तर, बर्तन, कपड़े और उपयोगी वस्तुएं भी उपहारस्वरूप प्रदान कर उनका घर बसाने में महत्वपूर्ण योगदान देगा। धार्मिक विधानों के साथ सभी विवाह संस्कार पूर्ण पारंपरिक रीति से संपन्न कराए जाएँगे, जिसमें विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण विधि विधान से विवाह कराया जाएगा।

इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में समानता, सहयोग और सौहार्द को बढ़ावा देना है, साथ ही दहेज जैसी कुप्रथा के खिलाफ एक सकारात्मक संदेश देना भी इसका प्रमुख उद्देश्य है। पुष्कर महादेव ट्रस्ट का यह आयोजन न केवल जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करेगा, बल्कि समाज को एकजुटता और करुणा की प्रेरणा भी देने का कार्य करेगा।

ट्रस्ट सभी सामाजिक संगठनों एवं सेवाभावी लोगों से अपील करता है कि वे आगे आकर इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें और अधिक से अधिक कन्याओं को नया जीवन देने में योगदान दें।



PMT wedding

पुष्कर महादेव ट्रस्ट

PMT vision

अन्य महत्वपूर्ण सामाजिक जिम्मेदारियाँ:


• महिलाओं और लड़कियों का सशक्तिकरण: निर्धन गरीब लड़कियों का विवाह कराना और महिलाओं को विभिन्न व्यावसायिक प्रशिक्षणों के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना।
• गरीबों को भोजन और वस्त्र: समय-समय पर भंडारा आयोजित कर और आवश्यकतानुसार भोजन व वस्त्र वितरित कर जरूरतमंदों की सहायता करना।
• खेलकूद को बढ़ावा: स्पोर्ट्स स्टेडियम और खेल संस्थानों की स्थापना व संचालन कर युवाओं को खेलकूद के प्रति प्रोत्साहित करना।
• पर्यावरण संरक्षण: वृक्षारोपण, जल संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण और अपशिष्ट प्रबंधन जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से पर्यावरण संतुलन बनाए रखना। इसमें पार्कों, खेल के मैदानों का विकास और बंजर भूमि का सुधार भी शामिल है।मार्गदर्शन केंद्र।
• जन जागरण अभियान: शत-प्रतिशत मतदान, पल्स पोलियो अभियान, सर्व शिक्षा अभियान, उपभोक्ता हित, एच.आई.वी. एड्स से बचाव, जन्म-मृत्यु पंजीकरण, भ्रूण हत्या रोकने जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता अभियान चलाना।

•सहयोग और भागीदारी: यदि आप हमारे किसी भी सामाजिक कार्य में सहयोग करना चाहते हैं, चाहे वह दान के रूप में हो या स्वयंसेवा के रूप में, तो हम आपका हार्दिक स्वागत करते हैं।

Pushkar Mahadev Trust (Click & Donate)