पुष्कर महादेव ट्रस्ट (पंजीकृत) में आपका स्वागत है!
ABOUT US GET STARTED
पुष्कर महादेव ट्रस्ट (पंजीकृत) में आपका स्वागत है। हम एक ऐसा मंच हैं जो भारतीय संस्कृति के संरक्षण, आध्यात्मिक ज्ञान के प्रसार और समाज सेवा के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य सनातन धर्म के शाश्वत मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाना और एक ऐसे समाज का निर्माण करना है जहाँ सभी वर्ग के लोग सद्भाव और सम्मान के साथ रहें।
पुष्कर महादेव ट्रस्ट के माध्यम से, हम सनातन धर्म का प्रचार प्रसार करने के साथ ही वैदिक शिक्षा को बढ़ावा देते हैं, और हिंदी भाषा व भारतीय संस्कृति के गौरव को पुनस्र्थापित करने का प्रयास करते हैं। हमारी सामाजिक गतिविधियों में निःशुल्क चिकित्सा सुविधाएँ, मुफ्त शिक्षा, गऊ पालन, पर्यावरण संरक्षण और दीन दुःखियों की सहायता प्रमुखता से शामिल हैं।
हमारा मानना है कि सच्चा विकास तभी संभव है जब समाज के हर वर्ग को सम्मान, शिक्षा और स्वास्थ्य का अधिकार मिले। इसी विचार के साथ, हम वृद्धाश्रम, गौशाला, और व्यवसायिक प्रशिक्षण जैसे अनेक सामाजिक कार्यों को बढ़ावा देते हैं।
पुष्कर महादेव ट्रस्ट पारदर्शिता और समर्पण के साथ कार्य करता है। हम आपको हमारी इस यात्रा में शामिल होने और एक बेहतर समाज के निर्माण में अपना योगदान देने के लिए हृदय से आमंत्रित करते हैं। आइए, मिलकर सेवा और सद्भाव के इस पवित्र मार्ग पर आगे बढ़ें।
आप हमारे संस्था के जनहित कार्यों के बारे में और अधिक जानने व हमारे मिशन से जुड़ने हेतु हमसे संपर्क कर सकते हैं।
2025-2027 . All rights reserved by PMT| Design by EUK Web Developers