पेपर‑लेस एजुकेशन कैम्पस और कौशल विकास केंद्र (10,000 सीटें)


आज की शिक्षा में इंटरनेट, डिजिटलाइजेशन और तकनीकी की उपयोगिता बढ़ गई है। पर अधिकांश स्कूल और विद्यालय आज भी उसे रोजगार इससे अछूते रह गए हैं, आत्मनिर्भर का स्तर नहीं मिलता। इसलिए आज की युवा पीढ़ी को कौशल और आत्मनिर्भरता के साथ शिक्षा मिलना अत्यंत आवश्यक है।

पुष्कर महादेव ट्रस्ट इसका समाधान अपनी शिक्षा योजना में प्रस्तुत करता है। यह एक पेपर‑लेस, डिजिटल शिक्षा संस्थान होगा।


यह संस्थान कक्षा 1 से लेकर मास्टर डिग्री तक के कोर्स जैसे विज्ञान, वाणिज्य, कला, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, कृषि, चिकित्सा प्रबंधन, फ़ैशन आदि के क्षेत्र में दी जाएगी। डिजिटल कक्षाएँ, स्मार्ट बोर्ड, क्लाउड रिकॉर्ड्स, ई-पुस्तकालय, ऑनलाइन टेस्टिंग जैसी सुविधाओं से पूरा सिस्टम पेपर लेस चलेगा।

इसमें कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, ओन्कोलॉजी, न्यूरोलॉजी, नेत्र, स्त्री व बाल रोग, ऑर्थोपेडिक्स समेत सभी पारंपरिक और अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं होंगी। इसके साथ प्रशिक्षित स्टाफ, 24 घंटे इमरजेंसी, ब्लड बैंक, ट्रॉमा सेंटर, आईसीयू और ऑपरेशन थिएटर सुविधाएँ उपलब्ध रहेंगी। साथ ही इसमें आयुर्वेदिक क्लिनिक, पंचकर्म व योग चिकित्सा इकाई भी होगी, जिससे परम्परागत चिकित्सा और आधुनिक चिकित्सा का संतुलन हो सकेगा।

ट्रस्ट द्वारा संचालित व्यवस्था में 10,000 बच्चों की शिक्षा के साथ इंडस्ट्री पार्टनरशिप, इंटर्नशिप, रोजगार सेवा केंद्र, रोजगार मेलों की व्यवस्था भी होगी। पेपरलेस मॉडल से पर्यावरण रक्षा में भी ट्रस्ट का महत्वपूर्ण योगदान होगा।

यह कैम्पस समाज के सभी वर्गों में समान अवसर देने, गैर-शहरी युवाओं को नौकरी के योग्य करना, युवाओं में आत्मविश्वास जगाना और देश की आत्मनिर्भरता को प्रेरित करेगा और शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देते हुए, ट्रस्ट एक आधुनिक, डिजिटल और समावेशी शैक्षणिक परिसर स्थापित करेगा।


PMT school

पुष्कर महादेव ट्रस्ट

PMT vision

मुख्य बिंदु:


• कक्षा 1 से मास्टर डिग्री तक की शिक्षा की समुचित व्यवस्था।
• पेपरलेस सिस्टम: हर गतिविधि डिजिटल रूप से संचालित।
• छात्रों को अकादमिक शिक्षा के साथ-साथ कौशल प्रशिक्षण (स्किल डेवेलपमेंट): जैसे आईटी, योग, आयुर्वेद, कढ़ाई-बुनाई, खेती, संगीत, आदि।
• छात्रों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु स्टार्टअप इन्क्यूबेशन, नवाचार प्रयोगशाला और रोजगार मार्गदर्शन केंद्र।
• यह कैम्पस ग्रामीण व शहरी युवाओं के लिए समान अवसर सुनिश्चित करेगा और हज़ारों नौकरियों के द्वार खोलेगा।

•सहयोग और भागीदारी: यदि आप हमारे किसी भी सामाजिक कार्य में सहयोग करना चाहते हैं, चाहे वह दान के रूप में हो या स्वयंसेवा के रूप में, तो हम आपका हार्दिक स्वागत करते हैं।

Pushkar Mahadev Trust (Click & Donate)